12 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

12 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में सरकार के सख्ती के बावजूद भी शराब और बालू की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। इस क्रम में पुलिस ने शनिवार की रात पोखर असौता गांव के भिखारी मंडल को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से भिखारी मंडल द्वारा शराब तस्करी करने की जानकारी मिल रही थी।जब पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तो भिखारी देखते ही घर में छिप गया। सख्ती बरतने पर शराब बरामद हुआ।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि आरोपित भिखारी मंडल को जेल भेजा गया है। थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का खेल सिर्फ पोखर असौता नहीं , बल्कि क्षेत्र के  लगभग गांवों में चल रहा है। सबसे अधिक छत्रहार और गुलनी गांव में यह धंधा अधिक है।


Post a Comment

0 Comments