दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र में अवैध बालू और शराब का खेल बदस्तूर जारी है। इस क्रम में क्षेत्र के इटवा गांव से 12 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर उक्त गांव के दयानंद चौधरी एवं एतवारी चौधरी है। इससे पहले पुलिस ने उसी गांव के नशे में धुत संजय चौधरी एवं मालडा के मुरारी पासवान को हिरासत में लिया।इसके निशानदेही पर पुलिस शराब तस्करों तक पहुंची। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि दोनों तस्करों को बांका जेल भेजा गया है। इसके एक दिन पूर्व पुलिस ने असौता पोखर के भिखारी मंडल को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...