दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) :शंभुगंज में सड़क दुर्घटना में मौत का सिलसिला लगातार जारी है।इस क्रम में गुरूवार को शंभूगंज- ईंगलिशमोड़ मुख्य सड़क पर कलिया पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के विदुआ वाछनी निवासी 50 वर्षीय राम मंडल के रूप में हुई है। पीड़ित स्वजनों ने बताया कि बुधवार की शाम राम मंडल अपने साढू के घर भोज खाने रूदपैय गांव आया था। सुबह की चाय पीकर राम बाइक से घर जा रहा था। जहां कलिया पुल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी।जिससे वह बीच सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा।स्थानीय लोगों ने सड़क पर बेसुध पड़े राम को देख इसकी सूचना थाना को दिया।पुलिस ने भी त्वरित जानकारी अस्पताल को दिया।इस बीच धक्का मारकर वाहन असरगंज की ओर फरार हो गया। एंबुलेंस द्वारा राम को सीएचसी लाया। जहां चिकित्सक डा अजय शर्मा ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।सूचना पर राम के स्वजन रोते - विलखते विदुआ वाछिनी से अस्पताल पहुंचे।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतक की पत्नी रूबी देवी सहित अन्य ने बताया कि राम पिछले कई वर्षों से राजमिस्त्री का काम करता था। राम के चार संतानों में दो पुत्र रूपेश कुमार एवं नितेश कुमार एवं पुत्री रूपा एवं रेणु कुमारी है।बड़ी पुत्री रूपा कुमारी की शादी खड़गपुर में हो चुकी है पत्नी रूबी देवी दहाड़ मारकर यह कह रही थी कि अब बेटी की शादी कौन करेगा। बताया कि पुत्री रूपा की शादी मुंगेर जिला के खड़गपुर में तय हुई थी।मार्च माह में होली के बाद शादी की तैयारी थी। राम शादी की तैयारी के सिलसिले में बातचीत करने रूदपैय आए थे।शादी के पहले अनहोनी घटना हो गई।अस्पताल प्रभारी डा अजय शर्मा ने बताया कि हेड एंज्योरी के कारण राम की मौत हुई है।, यदि सिर पर हेलमेट रहता तो राम की जान बच सकती थी।बगैर हेलमेट के बाइक चलाने पर दो दिनों में दो लोगों की जान चली गई है। यह बात अस्पताल के चिकित्सक से लेकर थानाध्यक्ष ने भी स्वीकार किया है। बुधवार को डीएए विद्यालय के समीप पीकअप वाहन की ठोकर से झखरा निवासी 22 वर्षीय लाले राम की मौत हुई। दूसरी घटना कलिया पुल के समीप हुई।दोनों घटनाओं में बाइक चालक बगैर हेलमेट के था। कलिया पुल पर इससे पहले कई और घटनाएं हो चुकी है।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मृतक राम के बड़े पुत्र रूपेश कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वाहनों का पता लगाया जा रहा है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...