कर्पूरी की मनी जयंती

कर्पूरी की मनी जयंती

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद निरीक्षण भवन में राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर की जयंती की मनाई गयी।कार्यक्रम में शामिल राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंतिम दम तक देश और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही कर्पूरी ठाकुर द्वारा  गरीब दबे कुचले असहाय लोगो के लिए उठाए गए कल्याणकारी योजना की जानकारी भी साझा किया। औऱ उनके बताये मार्ग पर चल कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर राजद के जिला उपाध्यक्ष पलटन प्र यादव,जिला महासचिव सुरेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ राजहंस पंडित,प्रखंड उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव,प्रखंड सचिव गोविन्द यादव,पंचायत अध्यक्ष असुढ़ा देवनारायण यादव, बिनोद यादव व पवन मुख्य रूप से मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments