कटोरिया में शान से लहराया तिरंगा
Katoriya se Arvind Prasad Singh ka report
कटोरिया (बांका) प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में तिरंगे को लहरा कर सलामी दी गई। इस दौरान कटोरिया स्थित एसएसपी यादव कॉलेज में सांसद गिरधारी यादव ने राष्ट्रध्वज लहरा कर तिरंगे को सलामी दी, जबकि कांवरिया धर्मशाला में विधायक डॉ निक्की हेंब्रम, प्रखंड परिसर में प्रमुख बबलू कुमार मंडल, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद सपना शिवानी एवं पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव ने राजकिशोर प्रसाद महाविद्यालय में झंडोतोलन किया। वहीं एसडीपीओ आवास में एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कार्यालय के प्रांगण में इंस्पेक्टर अनिल कुमार तथा थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज तिवारी राष्ट्र्ध्वज को लहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावे रेफरल अस्पताल में प्रभारी डॉ एसडी मंडल द्वारा झंडा फहराया गया। शिक्षक संस्थान इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजीव सिंह, संत मेरी इंग्लिश स्कुल में पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, आइडियल होली मिशन स्कूल में निदेशक भीष्म नारायण, संत जेवियर्स में निदेशक ध्रुव कुमार सिंह, साइंस क्लासेस में निदेशक चुनचुन यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। वहीं मुक्ति निकेतन में सचिव डॉ चिरंजीव कुमार सिंह ने झण्डा फहराया। पंचायत भवन देवासी में मुखिया उर्मिला देवी, तरगच्छ में मुखिया पिंकी कुमारी एवं डोमसरणी में मुखिया अनीता देवी द्वारा झंडोत्तोलन कर सलामी दी गयी। झंडोतोलन के मौक बीडीओ प्रेम प्रकाश, सीओ आरती भूषण, प्रशिक्षु बीडीओ पूजा कुमारी, ठाकुर राजकुमार सिंह, ठाकुर अभिमन्यु सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह, कुमोद सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।