चांदन नदी में नहाने गए दो बच्चे की मौत

बांका:जिले मुख्यालय के बगल बांका नगर थाना अंतर्गत लखनोडी गांव के दो बच्चे की मौत नदी में डूबने से हो गयी।बताया जाता है कि दोनों बच्चे दोपहर बाद नदी में स्नान करने गया था जबकि उसके साथ गया तीसरा बच्चा किनारे खड़ा था। कुछ देर तक जब दोनों बच्चे का कोई पता नही चला तो किनारे के बच्चे ने आसपास के लोगो की इसकी जानकारी दिया।कुछ लोगो द्वारा खोजबीन करने के बाद भी जब कोई पता नही चला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। आग की तरह यह खबर आसपास के अन्य गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे की भीड़ वहां जमा हो गयी। कुछ देर बाद एक बच्चे ऋषभ मिश्रा 18 की लाश मिलने पर नदी किनारे अफरातफरी मच गई। कई घंटे खोजबीन के बाद अंशु कुमार 14 बर्ष की लाश भी बरामद हो गयी।

दोनों आपस मे मोसेरे भाई थे।मृतक ऋषभ कुमार पिता अनिमेष मिश्रा सागरथ कटिहार का निवासी था। जो आज ही अपने मौसी के घर मेट्रिक परीक्षा देकर धूमने आया था।दूसरा मृतक अंशु कुमार दयानंद झा लखनोडी निवासी था।
 परिवार में मच गया कोहराम
दोनों बच्चे के मौत की खबर गांव पहुंचने के बाद परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल था। दोनों बच्चे की लाश को देख कर किसी के भी आंसू रुक नही रहे थे।पूरे गांव के लोग मानो उदासी के माहौल में आ गए थे।

घटना की जानकारी पर पुलिस सीओ सहित कई सरकारी पदाधिकारी घटना स्थल पर जाकर लोगों को शांत कराया फिर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post