गोलीबारी कांड का तीन वर्षों से फरार आरोपित देवा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोलीबारी कांड का तीन वर्षों से फरार आरोपित देवा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभुगंज (बांका) : गोलीबारी , लूट , चोरी , आम्स एक्ट इत्यादि अन्य कांडों में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपित धरमपुर गांव के देवा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत सहित अन्य पुलिस बलों ने तिलडीहा  के समीप से की है।पुलिस को सूचना मिली कि दो दिन पूर्व देवा दिल्ली से  गांव आया। दिनभर देवा का ठिकाना तारापुर में रहता था , और रात में चोरी - छिपे घर आता था।शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देवा को दबोच लिया। करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के राजेश मालाकार के घर  देवा कुमार और रवि कुमार चोरी करने पहुंचा था। जिसका विरोध करने पर राजेश पर गोली चला दी थी। जब इस घटना की शिकायत राजेश ने थाने में की तो बौखलाए देवा और रवि ने मिलकर राजेश मालाकार के घर में घुसकर गोलीबारी किया।जिसमें राजेश की पत्नी पिंकी देवी और भतीजी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के एक माह बाद सड़क हादसे में जख्मी रवि कुमार को पुलिस ने भागलपुर मायागंज से गिरफ्तार कर लिया।साथी की गिरफ्तारी के बाद देवा गांव छोड़ दिल्ली भाग गया था।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि आरोपित देवा को बांका जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments