इंदु देवी निर्विरोध प्रमुख द्वारा कार्यालय का उद्घाटन

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर, (मुंगेर):संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख का उपचुनाव अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर की देखरेख में अनुमंडल कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें कटियारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इन्दू कुमारी निर्विरोध प्रमुख चुनी गई। नवनिर्वाचित प्रमुख इन्दू कुमारी अनुसूचित जाति की पहली महिला व प्रखंड की दूसरी महिला प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हुई है। शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख इंदु देवी ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमरजीत कुमार साबरी उप प्रमुख सचिन कुमार पैक्स अध्यक्ष शिव कुमार यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख इन्दु देवी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को ससमय व पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। सभी पंचायत समिति सदस्यों को योजनाओं की राशि दी जाएगी। ताकि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी राशि का सदुपयोग कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड-अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार व बिचौलिया तंत्र को दूर किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के दौरान अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने प्रखंड प्रमुख का बुके देकर स्वागत किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य पद रंजनी कुमारी मुखिया सुबोध यादव, संतोष कुमार, सुधीर सिंह विनय सिंह रामस्वरूप यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post