विधायक ने सुनी ग्रामीण समस्या

विधायक ने सुनी ग्रामीण समस्या

बांका:बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा चांदन प्रखंड के  सिलजोरी पंचायत के बाघमारी गांव का दौरा किया गया। इस अवसर पर महागठबंधन के झारखंड देवघर के पूर्व विधायक सुरेश पासवान भी शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व जानकारी होने के कारण आसपास के कई गांव के लोग बड़ी संख्या में पूर्व से उपस्थित थे।इस दौरे में स्थानीय लोगो ने सबसे अधिक शिकायत पानी की समस्या को लेकर किया। खास कर चापानल,औऱ नलजल की खराब स्थिति पर विधायक ने पदाधिकारीयो से बात कर गर्मी आने से पूर्व  इसका निदान करने को कहा। वही सड़क,शिक्षा,आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण, की समस्या को भी सामने लाया। वही अन्य समस्या में जमीन पेंशन,सिचाई,की समस्या से भी विधायक अवगत हुए।और सभी समस्या से जल्द निदान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती,अरविंद पांडेय,राजेन्द्र मंडल,तारणी,हेमराज, पूर्व मुखिया कार्तिक दास सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


Post a Comment

0 Comments