परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत

बांका: बाराहाट थाना क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर महाराणा हाट के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के चकमा से मोटरसाइकिल सवार असंतुलित हो गया और मोटरसाइकिल पर बैठी छात्रा गिर गई जिसमें छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई और बुरी तरह से जख्मी हो गई जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता जिसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गया।हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना के तुरंत बाद छात्रा को अपने कब्जे में लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में रखवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका छात्रा सरस्वती कुमारी उम्र 17 वर्ष  पिता उमेश ठाकुर अमरपुर प्रखंड के बेला गांव की बताया जा रहा है। छात्रा सरस्वती कुमारी परीक्षा देने के लिए घर बेला से बौसी किसी परीचित के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी।
बाराहाट थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।साथ ही घटना की जानकारी उसके परिजन को भी दे दिया गया है। उसके आने पर दिये गए आवेदन के अनुसार मामला दर्ज कर लिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post