विद्या वर्मा बनी पटेल सेवा संघ के प्रखंड अध्यक्ष

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट 


शंभुगंज (बांका) : रविवार को स्थानीय आरए इंटर महाविद्यालय में पटेल सेवा संघ का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से  मोहनपुर के विद्या वर्मा को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं अरविंद सिंह , सचिव प्रभाकर कुमार का चयन हुआ। इसके अलावे विभिन्न पदों पर लोगों को जिम्मेवारी दी गई ।इसके पहले विद्या वर्मा पटेल संघ के उपाध्यक्ष रह चुकी हैं ।अध्यक्ष विद्या वर्मा ने संघ की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को इसके तौर - तरीके भी विस्तार से बताया। चुनाव में पर्यवेक्षक सदानंद सिंह एवं रघुनंदन प्रसाद सिंह थे। मौके पर अशर्फी मंडल , दिनेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post