अलग - अलग जगहों पर मारपीट में एक महिला सहित दो लोग जख्मी

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट 


शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव में दो अलग - अलग जगहों पर हुई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गया। पहली घटना में भतीजा ने चाचा के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित मंटू साह ने बताया कि पिता के देहांत के बाद श्राद्ध कर्म में महाजन से पैसा उधार लेकर किसी तरह कर्म किए। जिसमें सभी लोगों को बराबर राशि चुकता करना था। बताया कि कर्ज ली गई राशि का आधा खर्च तो दिए , लेकिन बांकि खर्च मांगने पर भतीजा सुरेश साह गाली - गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है। इस क्रम में रविवार की सुबह कर्ज लौटाने की बात पर विवाद बढ़ा। जिसमें भतीजा ने लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया। दूसरी घटना नल जल ले पानी भरने के विवाद में राजेश यादव सहित अन्य लोगों ने महिला सीता देवी की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने उपरोक्त दोनों मामले की जांच करने की बात कही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post