शंभुगंज के व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने पकरिया के अंबुज सिंह

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) :  प्रखंड व्यापार मंडल को नया अध्यक्ष मिल गया। इस बार पकरिया के अंबुज सिंह व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने।अंबुज ने 78 मतों से सोना सिंह को हराया।अंबुज सिंह को 208 मत एवं सोना सिंह ने 130 मत मिला जबकि तीसरे उम्मीदवार राजीव रंजन को मात्र 35 मत मिला। बुधवार को मनरेगा भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद आईटी भवन में मतगणना किया गया। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में भवन निर्माण के सहायक अभियंता आदर्श कुमार थे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंबुज सिंह को जीत का प्रमाण पत्र पर्यवेक्षक के आलाबा बीडीओ प्रभात रंजन , सीओ अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दिया। मौके पर बीएओ चितरंजन चौधरी , थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post