विसुआ पर्व मनाया गया

विसुआ पर्व मनाया गया

बांका: शहरों के अलावा अब गांव से भी नए अन्न की पूजा का विसुआ पर्व के विलुप्त होने से चिंतित चांदन प्रखंड के युवाओं ने इस पर्व को एक बार फिर धूमधाम से मनाया। एक साथ कई दर्जन युवाओ ने विसुआ पर्व मनाकर लोगों को इस प्रकार के पर्व को नहीं भूलने की अपील की। यह कार्यक्रम  प्रखंड के हरकट्टा गांव में लाक डाउन में लगाये गए बागीचे लाकडाउन आश्रम में मनाया  गया। इसमें मुख्य रूप से प्रखंड मुख्यालय के गुरुशरण मंडल, अभय चंद्र आजाद, सुनील राय, वीरेंद्र पांडेय, हरे कृष्ण पांडेय, विक्रम कुमार दुबे, सहित विनोद, विकास, मोहन, राजेश ने उपस्थित होकर इस बगीचे में नये अन्न से तैयार कई तरह के सत्तू,आम,चूड़ा, दही सहित अन्य चीजों को पंडित वीरेंद्र पांडेय औऱ पवन पांडेय के मंत्रोच्चार के साथ भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस अवसर पर अभय चन्द्र आजाद ने कहा कि यह पर्व हमारी परंपरा की देन है। जिसे हम लोग भूलते जा रहे हैं। लेकिन हमारा यह प्रयास होगा कि विसुआ पर्व को गांव-गांव तक फैलाने के लिए हम लोग लगातार प्रयास करें। हमलोगों का कोई भी पर्व भगवान को खुश करने का एक रास्ता है। जिसका हम लगातार पालन करते रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments