जयंती मनाई गई

जयंती मनाई गई

बांका: भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि समाज के दबे कुचले लोगों को योग्य बनाने  का एक जरिया थे। उन्होंने गरीब तबके के लोगों को समाज के शीर्ष स्थान तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान किया था। उक्त बातें बांका के पूर्व राजद सांसद  जयप्रकाश नारायण यादव ने प्रखंड मुख्यालय के निरीक्षण भवन में आंबेडकर जयंती समारोह में बाबा साहब को याद करते हुए कहा। इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव


सहित स्थानीय सभी राजद नेता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर बिरनिया पंचायत के गोपडीह में मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह औऱ  भाजपा नेता हरे कृष्ण पांडेय की उपस्थिति में आंबेडकर साहब की जयंती मनाई गई। जबकि अन्य ग्रामीण इलाकों में भी बाबा साहब को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही साथ सभी विद्यालय में भी छात्र छात्राओं को बाबा साहब की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रोत्साहित किया गया। कई विद्यालय में बाबा साहब के जन्मदिन पर कविता पाठ,नाटक,सहित अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें विजेता बच्चों को पारितोषिक भी दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र के शेखपुराटांड़,पैलवा, बिरनिया, हेठ चांदन,कुसुमजोरी, तुर्की,गौरीपुर सहित कई जगहों पर बाबा साहब को याद किया गया।

Post a Comment

0 Comments