भिट्टी में किसान के फसल पूंज में लगी आग , हजारों की संपत्ति का नुकसान

भिट्टी में किसान के फसल पूंज में लगी आग , हजारों की संपत्ति का नुकसान

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट 


शंभुगंज (बांका) :  थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव में किसान दरोगी मंडल के फसल पूंज में आग लगने से करीब 30 हजार से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान दरोगी मंडल ने बताया कि घर के समीप बहियार में खलियान है। जिसमें पुआल पूंज लगाने के साथ चना और खेसाड़ी फसल पूंज भी लगाए। ताकि समय पर मूंग की खेती कर सके। बताया कि मंगलवार की रात अचानक जब शौच के लिए जगे तो खलिहान पर आग की लपट देख दंग रह गए।शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे , और आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया। आग की तेज के सामने ग्रामीणों की एक न चला ।इस बीच आग ने फसल पूंज को राख कर दिया। पीड़ित दरोगी मंडल ने करीब 30 हजार से भी अधिक की संपत्ति जलने की बात कह क्षतिपूर्ति के लिए सीओ को आवेदन दिया है।सीओ अशोक कुमार सिंह ने हल्का कर्मचारी से मामले की जांच कराने की बात कही है।


Post a Comment

0 Comments