चूटिया पहाड़ में महिला ने पुरानी रंजिश में घर में आग लगाने का लगाया आरोप

चूटिया पहाड़ में महिला ने पुरानी रंजिश में घर में आग लगाने का लगाया आरोप

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट 


शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के चूटिया पहाड़ में महिला गुड़िया खातून ने पुरानी रंजिश में घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस घटना में मु सद्दाम , मु जब्बार सहित आधे दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया कि उपरोक्त लोगों से पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इस क्रम में शुक्रवार की रात अगलगी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें घर में रखा नकदी , अनाज , वस्त्र , फर्नीचर सहित करीब 50 हजार से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया ।इस संबंध में विपक्षी ने इसे साजिश बताया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने मामले की जांच करने की बात कही है।


Post a Comment

0 Comments