चांदन के आनन्दपुर में नाबालिग से दुष्कर्म हत्या का प्रयास

चांदन के आनन्दपुर में नाबालिग से दुष्कर्म हत्या का प्रयास

बांका: बांका में 14 साल की आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। इतना ही नहीं दरिंदे ने धारदार हथियार से उसके गले पर चाकू चलाकर घायल कर दिया। लड़की बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझ कर दुष्कर्मी फरार हो गया। कुछ घंटे बाद लड़की होश में आई तो वह घर पहुंची। घरवाले उसे खून से लथपथ देख दंग रह गए। आननफानन में उसे कटोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत गंभीर उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लड़की की हालत गंभीर है। मामला आनंदपुर ओपी इलाके की है। परिजनों का कहना है कि वह खेत गई थी, तभी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। 
आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
इधर, घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई। ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पीड़ित लड़की के पिता के फर्द बयान पर रविवार शाम को घटना में संलिप्त आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
घर से दक्षिण की ओर नदी किनारे शौच करने गई थी
परिजनों का कहना है कि लड़की अपने घर से दक्षिण की ओर शौच के लिए नदी  किनारे गई थी। पहले से घात लगाये बैठा युवक लड़की के साथ जबरन हाथापाई करने लगा। लड़की छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन दरिंदे ने उसकी एक सुनी और गंदा काम करता रहा। लड़की कहीं मुंह न खोले इसलिए दरिंदे ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। वह बेहोश हो गई तो उसे मृत समझकर दरिंदा वहां से फरार हो गया। परिजनों ने कहा कि बच्ची की हालत गंभीर है। वह दर्द में है। 

इसी प्रकार की घटना चांदन प्रखंड अंतर्गत होली के दिन एक साल पूर्व हुई थी। जिसमे सात साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिया गया था। जिसमे काफी आंदोलन के बाद पुलिस ने सभी छः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जो घटना के बाद से जेल में ही है।




Post a Comment

0 Comments