यज्ञ की तैयारी पूरी

यज्ञ की तैयारी पूरी

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में 19 जून से प्रारंभ होने जा रहे श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। महायज्ञ के आयोजन को लेकर विशाल और आकर्षक पंडाल बनाने के साथ  भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिसे अंतिम रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। साथ ही साथ कथा प्रवचन का रसपान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विशाल पंडाल का भी निर्माण चल रहा है। बीते 20 मई को प्रथम गणेश पूजन के साथ महायज्ञ का ध्वजारोहण किया गया था। इस यज्ञ के आचार्य पंडित लाल मोहन पांडेय और उप आचार्य पंडित संजय कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय बनारस द्वारा यज्ञ समिति के देखरेख में  सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे सचिव अशोक शर्मा और उपाध्यक्ष नीरज सिंहा द्वारा सभी कार्यों को पूरा कराया जा है। 19 जून सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का प्रारंभ होगा, और 27 जून को भगवती दुर्गा सहित अन्य आवाहित देवताओं के हवन के साथ इस महायज्ञ की पुनरावृति हो जाएगी। जबकि 28 जून को ब्राह्मण भोजन, मंडप विसर्जन और मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के साथ यज्ञ का समापन होगा। 19 जून से 27 जून तक प्रतिदिन रात्रि सात बजे से दस बजे तक देवघर के पंडित अनिल व्यास द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं के भक्ति गीत और प्रवचन के साथ-साथ वृंदावन से आए मनीष झांकी की टीम द्वारा भगवान की रासलीला वर्णन भी किया जाएगा।इस आयोजन के लिए कुल 51 देवी देवताओं की मूर्ति जिसमे देवी दुर्गा के नव रूप सहित राम दरबार, कृष्ण,राधा,गणेश,लक्ष्मी हनुमान सहित अन्य मूर्ति का आकर्षक ढंग से बनाया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments