शतचंडी यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई

शतचंडी यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई

पंकज सिंह की रिपोर्ट

संग्रामपुर (मुंगेर ) प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत माता दुर्गा देवी प्रांगण में सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया गया | जिसमें की लगभग एक हजार महिलाएं एवं कुमारी कन्याओं ने भाग लिया | कलश शोभायात्रा सुपौल जमुआ दुर्गा मंदिर के प्रांगण से झुनझुनिया होते हुए कुआं गढ़ी माता रानी के दरबार में पहुंचा|कलश शोभा यात्रा वैदिक उच्चारण के साथ निकाला गया |जिसमें की घोड़े , हाथी साथ ही साथ गाजे-बाजे के साथ थे |
          इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष सारिका देवी ने भाग लिया |पूर्व प्रमुख श्री सिंह ने बताया कि इस मेले को लेकर कई महीनों से हम सभी लोग तैयारियां कर रहे थे | इस कार्यक्रम मे सूरत से आए कथावाचक प्रतिदिन संध्या प्रवचन करेंगे | शतचंडी यज्ञ में प्रतिदिन भंडारा का भी आयोजन किया गया है | वही 25 तारीख को मैथिली ठाकुर का रात्रि में प्रोग्राम रखा गया है , उनके आने के बाद मंदिर में मूर्तियों का अनावरण किया जाएगा | अंतिम दिन गाय का जुली झा का प्रोग्राम होना तय माना जा रहा है इस मेले मैं बच्चों के मनोरंजन के लिए खास ध्यान रखा गया है जिसको लेकर तारामती एवं ब्रेकिंग डांस जैसे मनोरंजन के साधन रखे गए हैं |इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणमान्य लोग उदय शर्मा, प्रियदर्शी ठाकुर, मुखिया पति ललन कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भाग ले रहे हैं |


Post a Comment

0 Comments