गढ़ीमोहनपुर की बेटी सुगंधा पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के पीजी में हुई टापर , राज्यपाल ने किया सम्मानित

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के गढ़ीमोहनपुर निवासी नीरज कुमार सिंह की पुत्री सुगंधा राजदुलारी पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के पीजी में राजनीति विज्ञान में सबसे शीर्ष पर रही।तीन दिन पूर्व बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने सुंगधा को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया। इससे गढ़ीमोहनपुर गांव में हर्ष का माहौल है। वहीं पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह , विनय सिंह , बिनोद सिंह , अजय सिंह सहित अन्य ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post