कांवरिया पथ से पांच शौचालय गायब,खोज में जुटे पदाधिकारी

कांवरिया पथ से पांच शौचालय गायब,खोज में जुटे पदाधिकारी

बांका:चांदन प्रखंड प्रखंड के कांवरिया पथ से  अचानक पीएचईडी द्वारा निर्मित पांच शौचालय के गायब होने की खबर से विभाग की नींद गायब हो गयी है। वही पदाधिकारियों द्वारा इस गायब शौचालय को खोजने का काम शुरू कर दिया गया है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष सावन के पूर्व कांवरिया पथ के झाझा में लोहे का पुल गायब होने की खबर दी गई थी। लेकिन इस वर्ष सावन शुरू होने के पांच दिन पहले रातों-रात पांच शौचालय जो लगातार 12 वर्षों से कांवरिया के उपयोग के लिए बनाया गया था,उसे गायब कर दिया गया। यह गायब शौचालय कांवरिया पथ के तीनसिमानी मोड़ पर अवस्थित था। इसकी जानकारी जब चुपके-चुपके प्रशासनिक अधिकारियों को पड़ी सभी की नींद उड़ गई। बुधवार शाम को बीडीओ राकेश कुमार द्वारा उस स्थल का निरीक्षण किया गया, तो पाया गया कि उस स्थान पर से पांचों शौचालय पूरी तरह धरातल से गायब हैं ,और वहां नया पंडाल लगाया जा रहा है। लेकिन पंडाल बनाने वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात नहीं हो सकी। जिस पर कुछ पूछा जा सके। वही अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि आज उन्हें जानकारी मिली है वे सुबह उस स्थान पर जाएंगे और उस जमीन के बारे में तहकीकात करेंगे की जमीन किसकी है। और किसके द्वारा यह शौचालय वहां से हटाया गया है। उस पर निश्चित रूप से पीएचडी विभाग कार्यवाही करेगा। वही पीएचईडी  विभाग के कार्यपालक अभियंता अमर लाल रजक ने दूरभाष पर बताया कि यह बात पूरी तरह सही है कि 12 वर्षों से हमारे विभाग द्वारा वहां शौचालय का निर्माण कराया गया था। इस बार भी शौचालय का निर्माण पूरा करा दिया गया था। लेकिन बुधवार सुबह वहां से पांचों शौचालय गायब हो गया। इसकी छानबीन की जा रही है। और बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सूचना दे दिया गया है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि वह निजी जमीन थी। लेकिन अगर वह जमीन निजी थी तो उस शौचालय को बनाने के पूर्व ही सूचना देना चाहिए था। अब देखना यह है कि इस गायब शौचालय के पीछे कौन है। और किस किस व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जाएगा । लेकिन सावन से पूर्व अचानक पूरी तरह निर्मित पांच शौचालय के गायब होने का मामला अब विभाग के लोगों की नींद उड़ाने में काफी कारगर  है।

Post a Comment

0 Comments