बांका:चार जुलाई से शुरू होने वाला विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के लिए लगातार पदाधिकारियो का कांवरिया पथ का दौरा किया जा रहा है। जिस कारण कांवरिया पथ पर सभी विभाग द्वारा अपने अपने स्तर से तैयारी की जा रही है।जबकि गोड़ियारी गांव में कांवरिया पथ के दोनों तरफ की खुली नाली भर चुकी है। जिस कारण नाली का पानी कूड़ा कचरा सहित कांवरिया पथ पर आ जाती है। जिससे कांवरिया को काफी परेशानी होती है।इस नाली का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क से ऊपर तक बनाया गया था। जिस पर ढक्कन भी देना था। पर यह नाली बिना ढक्कन के ही छोड़ दिया गया। यह नाली उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर नदी किनारे तक बनाया गया है। लेकिन अब कांवरिया पथ की ऊंचाई नाली से अधिक हो जाने के कारण पूरी नाली भर जाती है। जिसे किसी तरह एक बार साफ कर दिया जाता है। लेकिन एकाध सप्ताह में ही यह भर जाता है।जिससे नाली का पानी कांवरिया पथ पर बहता है। जिससे होकर ही यात्री बम को गुजरना पड़ता है। अभी भी प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही होने से गोड़ियारी निवासी बलराम यादव,गोविंद यादव , गिरिधारी यादव,सन्तोष यादव ,राजेश यादव ,पप्पू यादव भवेश यादव और रामदेव यादव सहित कई दर्जन ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारियो को आवेदन देकर नाली साफ करने और उस पर ढक्कन देने की मांग किया है।जबकि बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि नाली इस बर्ष भी साफ करता जाएगा।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...