यज्ञ मंडप की परिक्रमा में उमड़ी भीड़

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन अहले सुबह से ही भक्तो की भीड़ यज्ञ परिसर में उपस्थित होकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने में लगे हुए है। इसमें बड़ी संख्या में महिला,पुरुष, और बच्चियां शामिल है। इस परिक्रमा करने में कोई 11 तो कोई 211 तक का चक्कर लगा रहा है। स्थानीय पुरोहित लालमोहन पांडेय ने बताया कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा से भक्तो के शरीर में भक्तो के धुएं लगने से  शरीर निरोगी होता है। यज्ञ के हवन कुंड में जिस जिस सामग्री का हवन किया जाता है। उससे हर प्रकार के शारीरिक विकार दूर होता है।यज्ञ की यह परम्परा काफी पुरानी है। जो हर मानव के कल्याण का ही नही बल्कि विश्व कल्याण के लिए होता है। इस यज्ञ मंडप पर लगे 55 प्रकार की मूर्ति इस यज्ञ मंडप की शोभा बढ़ा रहा है। साथ ही साथ सुबह से मेले में लगे झूला तारामाची सहित अन्य मनोरंजन के सामग्री से लोग काफी आकर्षित होकर अपना अधिकतर समय मेला परिसर में बिताया जाता है। जबकि शाम होते ही यज्ञ परिसर रंग बिरंगी रोशनी से चकाचोंध के साथ अनिल व्यास का प्रवचन औऱ वृंदावन से आये मनीष के कलाकारों की विभिन्न प्रकार की झांकी का भी भक्त भरपूर आंनद पा रहे है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post