सहदेवपुर में घर में भोजन बनाने के दौरान लगी आग , नकदी सहित हजारों की संपत्ति का नुकसान

सहदेवपुर में घर में भोजन बनाने के दौरान लगी आग , नकदी सहित हजारों की संपत्ति का नुकसान

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के सहदेवपुर गांव में छोटू मंडल के घर भोजन बनाने के दौरान आग लग गई। जिससे नकदी सहित करीब 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हो गया। पीड़ित छोटू ने बताया कि सोमवार की सुबह महिला लकड़ी चूल्हे पर भोजन बना रही थी। इस बीच किसी काम से चूल्हा छोड़ महिला बाहर निकल गई , और पड़ोसी से गप में मगन हो गई। तब तक चूल्हे की आग बाहर जलावन में पकड़ लिया। जब तक वापस महिला घर लौटी आग की लपट झोपड़ी तक पहुंच गया। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण दौड़कर पहुंचे , और किसी तरह जुगाड़ तंत्र द्वारा आग पर काबू पाया , लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित ने घर में रखा करीब 20 हजार नकदी , अनाज , वस्त्र , फर्नीचर सहित अन्य सामान नष्ट होने की बात कही है। साथ ही क्षतिपूर्ति की मांग अंचल से की है। अंचल निरीक्षक राजेश झा ने जांच कराने की बात कही है।


Post a Comment

0 Comments