दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के लाखा गांव में भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में प्रथम पक्ष के हृदय नारायण यादव , भतीजा प्रमोद यादव एवं दूसरे पक्षों के अशोक यादव शामिल है।प्रथम पक्ष के हृदयनारायण ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पड़ोसी अशोक यादव से रास्ता विवाद चल रहा है।कई बार पंचायत भी बैठाई गई , लेकिन अशोक अपने जिद पर अड़े रह गए। बताया कि घर की सुरक्षा के लिए रविवार को ईंट , सीमेंट से दरबाजा बंद कर रहे थे। इस बीच अशोक यादव के अलावा मनोज यादव सहित अन्य लोग आए और आम रास्ता होने की बात पर गाली - गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया। यह देख बीच - बचाव करने आए भतीजा प्रमोद यादव की भी पिटाई कर दी।दूसरे पक्षों के अशोक यादव ने बताया कि घर से मुख्य सड़क तक जाने के लिए एक मात्र रास्ता है , उस पर भी हृदयनारायण जबरन बंद करने लगा। जब मना करने गए तो ईट - पत्थर चलाना शुरू कर दिया।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मामला दर्ज की गई है। दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...