विधायक ने सुनी लोगो की समस्या

विधायक ने सुनी लोगो की समस्या

बांका: बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा गुरुवार बकरीद के अवसर पर प्रखंड के धनुवसार पंचायत अंतर्गत अबरखा  गांव पहुंचकर वहां लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समस्या से रूबरू हुए। विधायक द्वारा इस मौके पर आने की पूर्व सूचना के कारण

अबरखा में काफी संख्या में उनके समर्थक और ग्रामीण, महिला, पुरुष, बच्चे उपस्थित हुए। विधायक द्वारा सबसे पहले मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों को बकरीद की शुभकामना देते हुए उन्हें कहा कि यह पर्व गरीब तबके के लोगों की मदद औऱ कुर्बानी के लिए आता है। साथ ही साथ सभी मिलजुल कर इस पर्व को मनाए यही सबसे सुखद पहलू है। इसके अलावा विधायक ने उस गांव के लोगों को एक-एक कर उनकी समस्या सुनी। जिसमें सिंचाई, बिजली, राशन, जन वितरण, पेंशन,शिक्षा,आंगनबाड़ी सहित अन्य तरह के जमीनी विवाद का भी शिकायत उन्हें सुनना पड़ा। उसी जगह से विधायक द्वारा कुछ पदाधिकारियों से बात करने के बाद समस्या के निदान का उपाय भी बताया गया। साथ ही साथ उपस्थित जनसमूह को उन्होंने इस तरह की समस्या बराबर उनके सामने रखने की बात कही। जिसका वे कहीं भी रह कर निदान कर सकेंगे। विधायक के इस व्यवहार से लोगों में काफी खुशी देखी गई है। इस अवसर पर धनुवसार के मुखिया भेरो मरीक के अलावे अनिल यादव, उमेश यादव, तारिणी यादव, राजेश यादव, भुनेश्वर यादव, विकास यादव, जेपी यादव, और सुनील टूडू के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments