पुतला दहन

पुतला दहन

बांका:शुक्रवार शाम चांदन बस स्टैंड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। सुल्तानगंज-अगुवानी पुल की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई एवं नैतिकता के आधार पर भ्रष्टाचार में डूबे मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा गया कार्यक्रम में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष चंदन सिंहा ने कहा कि सुल्तानगंज-अगुवानी पूल का दोबारा गिरना यह स्पष्ट करता है कि बिहार के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, और बिना समुचित जांच किये दोबारा निर्माण कार्य को शुरू किया गया है।कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, आदित्य पोद्दार, जितेन्द्र पांडेय,परितोष सिंहा,उप मुखिया संजीव कुमार, गौतम दूबे, तरुण दूबे,इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments