कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजौन परिसर में मनरेगा द्वारा लगाया अशोक का पेड़

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजौन परिसर में मनरेगा द्वारा लगाया अशोक का पेड़

रजौन, बांका: जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा 5 जून को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजौन का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित मनरेगा पीओ अमित कुमार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर का ईंट सोलिंग व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पौधे लगाने के आदेश दिए गए थे। इसी आदेश के आलोक मनरेगा पीओ अमित कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार 7 जुलाई को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में अशोक के 20 पेड़ लगाए गए हैं। अशोक के पेड़ लगाने के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय वार्डन अंजना सिन्हा, मनरेगा के प्रधान डाटा इंट्री सहायक योगेश चंद्रा, मनरेगा डाटा इंट्री ऑपरेटर शालिग्राम सिंह,  पीआरएस सैलजानंद झा, रजौन पंचायत वार्ड नंबर 13 वार्ड सदस्य मुकेश कुमार सिंह आदि की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा अशोक के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर विद्यालय की सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए पौधरोपण में एक दूसरे का सहयोग कर रहे थे। वहीं विद्यालय की सभी बच्चियों के हाथ में गत्ते में लिखे नाम से संबंधित अंकित बैनर के साथ सामूहिक फोटोग्राफ करा रही थी।
रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

0 Comments