पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने एक अज्ञात बालक का शव किया बरामद

रजौन, बांका : रजौन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजावर-रूपसा सड़क मार्ग स्थित खर्रा पुल के समीप से पानी से भरे गड्ढे से शुक्रवार की दोपहर करीब 5 वर्षीय एक अज्ञात बालक का शव बरामद किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चा खेल-खेल में डूब गया है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है। शव से थोड़ी बहुत दुर्गंध भी आनी शुरू हो गई थी, इससे स्पष्ट हो रहा था कि बच्चे को मरे कम से कम 2 दिन हो गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतक आसपास के क्षेत्र का नहीं है, अगर आसपास के क्षेत्र का होता तो निश्चित रूप से इसकी पहचान हो जाती। इधर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रजौन पुलिस को दी और सूचना पाते ही रजौन थाना के एसआई रामाकांत सिंह एवं गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। मृतक पहनावे के तौर पर ब्लू कलर का गंजी एवं हरे रंग का हाफ पेंट पहने हुआ है। इधर गड्ढे से करीब 5 वर्षीय बालक के शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। इस सम्बंध में रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post