स्वैच्छिक सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई

स्वैच्छिक सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई

रजौन, बांका : रजौन अंचल के राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार दास ने स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ली है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार दास को 4 जुलाई मंगलवार की संध्या आईटी भवन स्थित अंचल कार्यालय परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार दास काफी शांत मधुरभाषी एवं मिलनसार प्रवृत्ति के कर्मचारी के नाम से जाने जाते थे। उनके सेवानिवृत्ति पर सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, अंचल राजस्व पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा, प्रभारी अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, अंचल अमीन सुरेंद्र राऊत, विकास कुमार, मोहम्मद महमूद, अंचल प्रधान सहायक शिवनारायण किस्कु, अरविंद कुमार, अंचल नाजिर ऋषि कुमार, हल्का राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार झा, पंडित शशिनाथ प्रजापति, सुशील कुमार, लाला कुमार, गुड्डू राम, दीपक कुमार, बबीता कुमारी, आरटीपीएस सहायक विकास कुमार सहित अंचल के सहयोगी अजय पासवान, अरुण चंद्र दास, जर्मनी पासवान, ललन राम, विनोद मिश्र, विनोद महाराणा, सत्यनारायण यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। विदाई के स्वैच्छिक अवकाश प्राप्त राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार दास को बुके,अंग वस्त्र सहित अन्य सामग्रियां सप्रेम भेंट करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

Post a Comment

0 Comments