संग्रामपुर (मुंगेर) प्रखंड सह अंचल कार्यालय की सभागार में बैठक आयोजित की गई | बैठक का उद्देश्य ए सरपंच के अध्यक्षता को लेकर किया गया , जिसकी अध्यक्षता दुर्गापुर ग्राम कचहरी के सरपंच विनय कुमार सिंह ने किया | जिसमें बडोनिया ग्राम कचहरी के सरपंच कुणाल सिंह अध्यक्ष व दादरी जल ग्राम कचहरी के सरपंच सुनील दास उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए | सरपंच संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद कुणाल सिंह ने कहा कि पंचायती राजव्यवस्था में सरपंच की अहम भूमिका होती है | ग्राम कचहरी में सरपंच के फैसले को किसी भी न्यायालय में दोषी नहीं ठहराया जा सकता है | उन्होंने कहा कि सरकार सरपंच व पंच के अधिकारों को कटौती के प्रयास में लगी है | महात्मा गांधी ने जो पंचायत राज का सपना देखा था , उसे साकार करने की जरूरत है | इस मौके पर सरपंच राजेंद्र शर्मा , रघुनंदन सिंह , विनय कुमार सिंह , प्रियंका कुमारी एवं न्याय मित्र उपस्थित थे |


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...