बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बुधवार को उस वक्त काफी अफरातफरी मच गया जब मध्याह्न भोजन में मरा हुआ कीड़ा निकलने पर कुछ अविभावकों ने हंगामा मचा दिया। बताया जाता है कि जब बच्चों के मध्याह्न भोजन परोसा जा रहा था। उसी समय एक बच्चे के थाली में बिच्छू जैसा कीड़ा दिखाई दिया जिसके बाद इसकी जानकारी अन्य बच्चों औऱ अविभावकों को होने हंगामा शुरू हो गया। बाद में प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के हस्तक्षेप के बाद बनाया सारा भोजन स्कूल से बाहर फेक दिया गया। कुछ बच्चों ने बताया कि भोजन को कुछ बच्चों ने खा भी लिया था। लेकिन जानकारी होते ही सभी का खाना रोक दिया गया। जबकि प्राचार्य आदित्य कुमार ने बताता की भोजन में बिच्छू नही बल्कि एक कीड़ा निकल गया था। अब इस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।जिससे ऐसी स्थिति दुबारा नही हो सके। ज्ञात हो कि इस विद्यालय की रसोई बनाने वाला घर की छत काफी टूटी फूटी है एंव छत काफी खुला है। जिससे ऊपर से कभी भी कोई कीट गिर सकता है। औऱ यही कारण है कि इस विद्यालय में भोजन में कभी भी कुछ हो सकता है। जिसके मरम्मत की जरूरत है। और वरीय पदाधिकारियो को भी लिखित रूप में इसकी जानकारी कई बार दिया जा चुका है।इस रसोई की मरम्मत बहुत जरूरी है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...