अशोक शास्त्री/बेतिया(प.च.) जिले की करीब सैकड़ों प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर यह बताने की प्रयास की गई की हमारे लिए और हमारे देश की सहयोग व सुरक्षा के लिए सशक्त सेना का होना कितना जरूरी है।
देश के समस्त जिलोंं सहित पश्चिमी चम्पारण के करीब सौ विद्यालयों में भी " टीच इण्डिया " की प्रयास से की गई है। इस अभियान से जुडे स्वयं सेवकों ने बताया कि प्रथम चरण में विद्यालयों की निबंधन, दुसरे चरण में प्रतिनियुक्त प्रशिक्षकों द्वारा छात्र/छात्राओं को रामायण काल से लेकर अब तक सेना की जरुरत, सेना की महत्व और सेना द्वारा किये गये तमाम छोटे-बडे़ उल्लेखनीय कार्यों पर चर्चा की गई।
प्रशिक्षक द्वारा यह कोशिश की गई है कि छात्र/छात्राओं में भी राष्ट्र के प्रति सेवा, सुरक्षा और प्रेम एवं सेना के प्रति सहानुभूति व समर्पण की भावना भरी जाय। साथ ही सेना तथा सेना द्वारा अब तक किये गये कार्यों को लेकर सहानुभूति व सहयोग की भावना जागृत हो।

