बांका पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मॉडर्न अस्पताल सहित करोड़ों की योजनाओं का दिया सौगात

बांका पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मॉडर्न अस्पताल सहित करोड़ों की योजनाओं का दिया सौगात

बांका: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बांका के पीबीएस कॉलेज में हेलीकॉप्टर से 10:30 बजे पहुंचे। मौके पर मंत्री सांसद डीआईजी डीएम एसपी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। मुख्यमंत्री के आते ही देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो नारे लगने लगे। बांका में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी चेक पोस्ट पर सघन जांच पड़ताल की व्यवस्था थी। सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया था।इसके बाद बांका सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गए।सदर अस्पताल में 13.91 करोड़ की लागत से बने नए मॉडल भवन का उद्घाटन का बांका जिला वासी को सौगात दिया।
सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम सदर अस्पताल में समाप्त होने के बाद उसका काफिला कटोरिया बांका मुख्य मार्ग से विजयनगर चौक, गांधी चौक, कचहरी कैंपस होते हुए आर एम के मैदान पहुंचा। वहां हरिमोरा बालिका विद्यालय की बच्चियों ने सांस्कृतिक नृत्य कर मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत किया। तदुपरांत मुख्यमंत्री महोदय इंदौर स्टेडियम के अंदर जाकर बैडमिंटन खेलने वाले बच्चों खिलाड़ियों से मिलकर उन्होंने बच्चों से वार्ता की। खिलाड़ियों से बातचीत कर मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न थे। वही स्टेडियम में कराटे सीखने वाली कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने भी मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत किया एवं शानदार कराटे का प्रदर्शन कर उन्हें दिखाया।जहां डिजिटल लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी में लिखा देखा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत हिंदी में लिखने का निर्देश दिया।साथ ही इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री इंदौर स्टेडियम के निरीक्षण के बाद पैदल ही आर एम के प्रांगण में प्रवेश करने के साथ ही करीब 39 लाख से नवनिर्मित कंप्यूटर सेंटर का अवलोकन किया। इसके बाद सीधे आर एम के मैदान गए। जहां 600 भूमिहीन के बीच बागगीत पर्चा का वितरण किया। इस दौरान हुए 500 एकड़ जमाबंदी का सहकारी भूमि मिशन संकल्प पुस्तिका का विमोचन किया।



जहां मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही. मौके पर संसद गिरधारी यादव विधायक मनोज यादव डीआईजी डीएम अंशुल कुमार प्रभारी एसपी अमित रंजन एडीएम माधव कुमार सिंह सीडीपीओ विपिन बिहारी अनुमंडलीय पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments