बांका में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत,

बांका: जिले के बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के वभनगांवा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे और गहरे पानी में जाने से डूब गए। तालाब की पाल पर पड़े कपड़ों को देखकर ग्रामीणों ने पानी में देखा तो शव नजर आए। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया गया कि गांव में रहने वाले डोली कुमारी(7) पिता वकील मंडल, किरण कुमारी (8) पिता वकील मंडल और बेबी कुमारी (9) पिता संजय मंडल गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे नहाने के इरादे से तालाब में उतरे थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय तीनों गहरे पानी में उतर गए, और डूब गए। तालाब की पाल पर कपड़े पड़े देखकर लोगों को आशंका हुई, तो उन्होंने पानी में देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने परिजनो को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। उनकी सांसें थम चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। मृतक के परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नही है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम कराने बांका भेजा जाएगा। और जिस प्रकार का आवेदन आएगा उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post