मुखिया ने चलाया स्वच्छता अभियान

बांका:गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर रविवार को चांदन प्रखंड मुख्यालय के मुखिया अनिल कुमार के नेतृत्व में सभी वार्ड सदस्यों के सहयोग से पंचायत मुख्यालय में सफाई अभियान चलाया गया।यह सफाई अभियान प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड कस्तूरवा गली होकर गांधी चौक तक चलाया गया।जिसमें कई वार्ड सदस्य के अलावे स्वछता दूत औऱ आम लोग भी सहयोग कर रहे थे। इसके अलावे बिरनिया, सिलजोरी, कोरिया में भी मुखिया द्वारा साफ सफाई कराई गई। जिसमे मुख्य रूप से तरुण कुमार,मणिकांत भारती, तस्लीम अंसारी,दिलीप तुरी,किस्टू बेसरा,रानी देवी,बेबी देवी सहित सभी सफाई कर्मी उपस्थित थे। इस सफाई अभियान के बाद मुखिया अनिल कुमार ने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने-अपने घरों के आगे डस्टबिन रखें और सारा कूड़ा कचरा उसी में डाल दे तो पंचायत उसे निकलकर बाहर जमा कर फेंक सकती है। लेकिन आम लोगों में देखा जाता है कि वह कूड़ा कचरा अपनी दुकानों से निकाल कर सड़कों पर फेंक देते हैं। जिससे काफी परेशानी होती है। इसलिए सफाई रखना हमारा परम कर्तव्य है और इसमें हर किसी का सहयोग जरूरी है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post