बांका में निगरानी विभाग की टीम ने घुसखोर एएसआई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार,

बांका में निगरानी विभाग की टीम ने घुसखोर एएसआई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार,

बांका: बांका जिले के चांदन थाना में पदस्थापित अवर पुलिस निरीक्षक मनोज पासवान को मंगलवार के दिन निगरानी विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार कर पटना ले जाया गया है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मनोज पासवान का सिलजोरी पंचायत के किसी युवक के साथ किसी मामले को आरोपी को गिरफ्तार करने के नाम पर 50 हजार में बात पक्की हुई थी। जिसमे 20 हजार का भुगतान होना था।  उसी ने इसकी जानकारी निगरानी विभाग को दिया था। यह भी जानकारी मिली है कि उक्त राशि लेने मनोज पासवान को ही जाना था। लेकिन उसके द्वारा एक चौकीदार को राशि लेने भेजा गया लेकिन उस युवक ने चौकीदार ने राशि देने से इंकार कर दिया। उस वक्त निगरानी की टीम वहां मौजूद थी। उसी निशानदेही पर निगरानी की टीम चांदन थाना आयी और थाना के बाहर चौकीदार के इंतजार में खड़े मनोज पासवान को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। मनोज पासवान मुख्य रूप से सासाराम का निवासी था। और करीब एक साल से चांदन थाने में सअनि के पद पर कार्यरत था। ज्ञात हो कि निगरानी की टीम की प्रखंड में यह दूसरी गिरफ्तारी है।इससे पूर्व एक राजस्व कर्मचारी भृगुनन्दन साह को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था।


इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि वे काइम मीटिंग में गये थे। निगरानी वालो से कोई जानकारी नही मिली है।इसलिए जबतक प्राथमिकी की प्रति थाना को प्राप्त नही होता है कुछ भी जानकारी देना संभव नही है।


Post a Comment

0 Comments