जंगल का मालिक खुद उपेक्षित-स्वीटी सीमा हेम्ब्रम

बांका: बिहार राज्य के अनुसुचित जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष स्वीटी सीमा हेंम्ब्रम द्वारा  चांदन प्रखंड के उत्तरी वारने, दक्षिणी वारने, कुसुमजोरी, पंचायत के लगभग सभी  आदिवासी गांव का दौरा किया गया। इसमें गांव गांव  जाकर आदिवासी समुदाय से मिलकर उनकी समस्या को सुनी एवं उनके हक अधिकार दिलाने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने कहा कि आदिवासी ही मुख्य रूप से जंगल को बचाने और बढाने वाला होता है। लेकिन उसे अपना सही हक आज तक नही मिल सका है।जंगली की जमीन पर पहला हम हम आदिवासी को ही है। पर आज भी आदिवासी परिवार काफी उपेक्षित है।इस अवसर पर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव, राजद ज़िला महासचिव मिठन प्रसाद यादव, ज़िला प्रवक्ता पूर्व मुख्य सुरेश प्रसाद यादव, राजद उपाध्यक्ष गोविन्द यादव, बैजनाथ, बीरेन्द्र, कुलदीप,इत्यादि उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post