जन संवाद में दी गयी जानकारी

जन संवाद में दी गयी जानकारी

बांका:  सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आमजनों को जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के गोड़ियारी स्थित झरियावाला धर्मशाला में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, बीडीओ  राकेश कुमार,   सीओ प्रशांत शांडिल्य, सीडीपीओ वंदना दास, पंचायत की मुखिया मालती देवी व पूर्व प्रमुख सह मुखिया प्रतिनिधि पलटन प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जन संवाद कार्यक्रम में आमलोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी उसके कार्यान्वयन, संचालन एंव लाभ पाने के तरीके की जानकारी दी गयी। सीओ ने आमलोगों को दुर्घटना में मरने वाले लोगों के स्वजनों के लिए मुआवजा पाने के तौर तरीके की जानकारी दी गयी। राजस्व पदाधिकारी आरती भूषण ने जमीन संबंधी मामलों में आयी त्रुटि को दूर करने के लिए परिमार्जन, आरटीपीएस से जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्रों के निर्गमन की जानकारी लोगों को उपलब्ध करायी। इसके साथ ही बाल विकास परियोजना द्वारा किशोरी, गर्भवती, धात्री व पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दिया गया। इसके अलावे किसानों के लिए क़ृषि विभाग, छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग, और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही योजनाओं के सही तरीके और सफलतापुर्वक क्रियान्वयन को लेकर आमलोगों से संवाद स्थापित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने आमलोगों को सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों को ससमय और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध  कराये जाने की बातें कहीं । इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां एके सिंहा, थानाध्यक्ष नसीम खान, बीईओ सुरेश ठाकुर, बीए लओ संजय कुमार, सांख्यकी पदाधिकारी प्रमोद चौबे, जीविका प्रबंधक सीजी रजक, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डां सचिन कुमार, आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा, बाल विकास परियोजना के राजकमल के अलावे पंचायत के जन प्रतिनिधि और आमजन मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments