अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका

अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका

रजौन, बांका : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिका विगत 1 अक्टूबर दिन रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई हैं। बता दें इससे पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल की सफलता को लेकर 26 सितंबर दिन मंगलवार को रजौन थाना सड़क मार्ग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रखंड अध्यक्ष बेबी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई थी। बैठक में संगठन प्रभारी डॉली सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया था कि हमारी मांगों में सम्मानजनक मानदेय अन्य राज्यों की तरह ग्रेच्युटी, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को ग्रुप सी एवं सहायिका को डी में सम्मिलित करते हुए सरकारी सेवक का दर्जा देने सहित 20 मांगें शामिल हैं, हालांकि सरकार हमारी 20 सूत्री मांगों में से अगर 5 मुख्य मांग पर भी राजी हो जाती है तो हम सभी अनिश्चिकालीन हड़ताल समाप्त कर देंगे। वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन मंगलवार 3 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बेबी कुमारी, प्रखंड संयोजक अमित कुमार, प्रखंड सचिव कंचन लता सिंह, प्रखंड कोषाध्यक्ष कुमारी नेमिषा, बंदना कुमारी, रंजू कुमारी, खुशबू कुमारी, पुतुल कुमारी, जयश्री रानी राय, पूनम कुमारी, रेखा कुमारी, अंजू कुमारी, सोनेलता कुमारी, टोनी कुमारी सहित काफी संख्या में सेविका व सहायिका आदि उपस्थित थी। इस दौरान सभी सेविका व सहायिका संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अपने हाथ उठा कर सरकार विरोधी जोरशोर से नारे लगा रही थी।

रिपोर्ट:के आर राव 

Post a Comment

0 Comments