बांका: चांदन प्रखंड के दक्षिणी बारने पंचायत के भैरोपुर गांव की एक प्रसव ग्रस्त महिला ने एम्बुलेंस के इंतजार में सड़क किनारे पोषक क्षेत्र आशा की मौजदूगी में एक बच्ची की जन्म दे दिया। इसे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही समझें या प्रसव पीड़ित परिवार की नादानी। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नौ बजे परिजनों ने उक्त महिला को प्रसव कराने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भैरोगंज उपकेंद्र ले गई। जहां दिन भर भर्ती रहने के बाद प्रसव में 10 दिन की देरी बता कर उसे वापस घर भेज दिया। इसी बीच आठ बजे रात प्रसूता को अचानक पेट में दर्द होने लगी। जिसकी सूचना स्थानीय आशा शांति देवी को देने के बाद 102 एम्बुलेंस सेवा की मांग की गई। लेकिन समय पर एक भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाया। जिसके चलते सड़क पर इंतजार कर रही गर्भवती महिला ने बगैर कोई साधन सड़क पर ही आशा की देखरेख में एक बच्ची की जन्म दे दिया। और दोनों जच्चा बच्चा सुरक्षित रखा गया। जिसके 20 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंचने पर दोनों जच्चा बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...