माल्यार्पण और योजना चयन

बांका:गांधी जयंती के अवसर पर  चांदन प्रखंड मुख्यालय में गांधी चौक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरे कृष्ण पांडेय और मुखिया अनिल कुमार ने माल्यार्पण किया। वही स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर गांधी की प्रतिमा पर प्रमुख रवीश कुमार सहित अन्य ने माल्यार्पण किया। जबकि सर्बोदय ग्राम पारडीह में अध्यक्ष सुनील राय और सचिव रमेश राय ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर गांधी का प्रिय भजन वैष्णव जन को औऱ रधुपति राघव राजा राम भी गाया गया। साथ ही हर बर्ष की तरह सभी पंचायतों में आमसभा बुलाकर योजना से संबंधित आवेदन लिया गया।जिसमें से सांल भर की योजना का चयन किया जाएगा। सभी आमसभा में स्थानिय मुखिया,पंचायत सचिव और सभी वार्ड सदस्य के साथ अन्य ग्रामीणों ने भी अपने अपने वार्ड के लिए उपयोगी योजना की सूची दाखिल किया गया। मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चांदन पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने कहा कि हर पंचायत के आमसभा में जो सूची जमा किया गया है। उसी में से अतिउपयोगी योजना को प्राथमिकता के आधार पर सालभर के लिए चयनित कर योजना की स्वीकृति करा कर उस योजना को पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर रामचन्द्र मिस्त्री, रामदेव ठाकुर,भरत वर्णवाल,नन्दकिशोर वर्णवाल,राजीव शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post