बांका: गांधी जयंती के अवसर पर चांदन प्रखंड के दर्जन भर विद्यालय में बच्चों औऱ शिक्षकों द्वारा भारत के महान विभूति महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया गया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ देश की आजादी में महात्मा गांधी औऱ शास्त्री जी के योगदान के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही साथ बच्चों के बीच भाषण,गीत संगीत,कविता पाठ,पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विजेता बच्चों को पारितोषिक देकर उसका उत्साह बढ़ाया गया। वही सभी विद्यालयों में सुबह से सफाई अभियान के साथ हर प्रकार का पेड़ लगाकर के साथ गुलाब के पौधे के पौधे भी लगाया गया।इस अवसर पर प्राचार्य आदित्य वर्णवाल,पंकज पांडेय,रोहित पांडेय,घनश्याम पांडेय,उत्तम कुमार उपस्थित थे।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...