बांका में राज्य स्तरीय कृष्ण मिश्रा मेमोरियल ओपेन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आज

बांका : अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बिहार राज्य शतरंज खिलाड़ी अंकित कुमार मिश्रा द्वारा 8 अक्टूबर दिन रविवार को बांका शहर स्थित गांधी चौक के समीप अवस्थित मिलन रेस्टोरेंट में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कृष्णा मिश्रा मेमोरियल ओपेन शतरंज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 80 से अधिक शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। बता दें कि इससे पूर्व शतरंज खिलाड़ी अंकित कुमार मिश्रा ने बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठक करते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा शतरंज खेल को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को साझा करते हुए शतरंज खेल के महत्वों को बताया है। इस सम्बंध में शतरंज खिलाड़ी अंकित कुमार मिश्रा ने कहा है कि अखिल बिहार शतरंज संघ के सहयोग से बांका में चेस खेल का विकास किया जाएगा। शतरंज के खेल से बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ अन्य कई तरह के क्षमताओं का विकास होता है। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि बांका जिला में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं खेल प्रेमियों के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर का भी प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। वहीं अंकित कुमार मिश्रा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में बैठक के दौरान आगामी 8 अक्टूबर दिन रविवार को होने वाले एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा है कि इस शतरंज प्रतियोगिता के प्रायोजक एवं खेल के लिए समर्पित मिलन रेस्टोरेंट के संस्थापक सह समाजसेवी रितेश कुमार के मिलन रेस्टोरेंट में आयोजित की गई है। इस शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मिलन रेस्टोरेंट के ऑनर के अलावे भागलपुर के गोकुल स्वीट्स व बेक क्लब के ऑनर पार्थो घोष और हर्ष डेंटल क्लिनिक के ऑनर डॉक्टर नवनीत मिश्रा आदि सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में शीर्ष ओपन वर्ग में 10 खिलाड़ियों को 11500 रुपया का नगद पुरस्कार राशि, अंडर 15 वर्ग में 3 खिलाड़ियों को ट्रॉफी और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को भी ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post