पितृ पक्ष को लेकर गायत्री मंदिर परिसर में पूर्वजों की याद में किया गया तर्पण

पितृ पक्ष को लेकर गायत्री मंदिर परिसर में पूर्वजों की याद में किया गया तर्पण

रजौन, बांका : रजौन थाना मार्ग स्थित राजवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में अवस्थित गायत्री मंदिर परिसर में शुक्रवार 13 अक्टूबर को गायत्री परिवार की ओर से आश्विन मास कृष्ण पक्ष व पितृ पक्ष के शुभ अवसर पर पूर्वजों की याद में तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर पूर्वजों का हवन यज्ञ के साथ-साथ तर्पण किया गया। तर्पण, पिंडदान एवं हवन कार्यक्रम के दौरान मुख्य आचार्य कौशल किशोर परिव्राजक, गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक बद्री प्रसाद सिंह बानप्रस्थी, मुख्य यजमान की भूमिका में सीताराम साह एवं उनकी पत्नी मंजू देवी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे थे। वहीं इस दौरान डीएन सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक प्रो. जयकुमार राणा, सेवानिवृत्त व्याख्याता सह प्रखंड प्रतिनिधि डॉ. प्रताप नारायण सिंह, हृदय नारायण सिंह, उमाशंकर गुप्ता, अवधेश कुमार साह, रंजीत कुमार रंजन, विनीत कुमार, रामाकांत साह, आलोक कुमार, चंदन कुमार एवं राजवनेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी उदयकांत झा सहित अन्य ने अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए तर्पण व पिंडदान किया। वहीं गायत्री परिवार के प्रखंड प्रतिनिधि डॉ. प्रताप नारायण सिंह ने बताया पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद करने से घर परिवार में सुख-शांति अमन-चैन आदि का वातावरण का संचार होता है। गायत्री विधि विधान के अनुसार पूर्वजों को याद करते हुए पितृ पक्ष में तर्पण करने से इंसान पूर्वजों के असीम कृपा का पात्र बनता है।

Post a Comment

0 Comments