लड़की बरामदगी के लिए एसपी से फरियाद

लड़की बरामदगी के लिए एसपी से फरियाद

बांका:हुजूर मैं खुद होमगार्ड का जवान हूं। मेरी बेटी का जबरन अपहरण कर लिया गया है।आवेदन के बाद भी थानेदार मुकदमा दर्ज नही कर रहा है। अब आप ही कुछ कर सकते है।उक्त बातें शनिवार को अपहृत लड़की के पिता ने एसपी को आवेदन देकर रोते हुए यह फरियाद लगाया। उक्त अपहरण की घटना शनिवार को जब प्रखंड मुख्यालय निवासी एक लड़की घर से देवघर के लिए सामान खरीदने गयी। जिसका आज तक कोई पता नही चला। बल्कि दोनों के शादी का कुछ प्रमाण मोबाइल पर वायरल किया गया। लेकिन पुलिस द्वारा आवेदन देने के बाबजूद आरोपी युवक साडू रमानी पर न तो कोई मामला दर्ज हुआ और न ही दोनों को बरामदगी का कोई प्रयास किया गया। जबकि लड़की के पिता का कहना है कि मुझे एक बार लड़की से बात करा दे उसके साथ जो भी हो रहा है।जबरन हो रहा है। इसलिए दोनों की बरामदगी बहुत जरूरी है। वही अपनी बेटी के अपहरण से उसकी मां की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि एसपी साहब से भी अगर न्याय नही मिलेगा तो पूरा परिवार मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर फरियाद करेंगे। जबकि थानाध्यक्ष नसीम खान का कहना है कि यह मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग का है। दोनों को बरामद करने के लिए लड़के के स्वजनों पर दबाब बनाया जा रहा है। जिसे जल्दी से उपस्थित कराने का आश्वासन दिया गया है। लड़की के आने के बाद जो बात सामने आएगी उसी आधार मामला दर्ज होगा। क्योंकि दोनों पूरी तरह बालिग है।

Post a Comment

0 Comments