राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34वां जन्मदिवस

राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34वां जन्मदिवस

रजौन, बांका : प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को युवा राजद नेता व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  का 34वां जन्मदिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर राजद प्रखंड कार्यालय रजौन में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बब्लू सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने आयोजित जन्मदिवस समारोह के दौरान उनके लंबे उम्र की कामना की। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास पूर्वक केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों को आवाज दी तो तेजस्वी ने बेरोजगारों को रोजगार दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़े उत्साह से उनका 34वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर राज्य परिषद सदस्य जवाहर यादव, राजद के वरिष्ठ नेता दिवाकर प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ राजद नेता सुरेश यादव, अरविंद यादव  संजय यादव, पंचायत समिति सदस्य निलेश प्रसाद, दयानंद यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष नितीश कुमार उर्फ नंदू यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, प्रखंड सचिव मिलन यादव, निलेश यादव, रामविलास पासवान, उदय चंद्रभानू, सुभाष यादव, अम्बिका सिंह, राजेश यादव, चुनचुन यादव, मनोज यादव, संतोष कुमार, नंदकिशोर यादव, उमाशंकर मंडल, अनिल यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments