बांका: गुरुवार शाम को चांदन प्रखंड मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। विदित हो कि बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा विधानसभा एवं विधान परिषद में जनसंख्या नियंत्रण के संबंध दिये गए अपमान जनक बयान से बिहार ही नही बल्कि पूरा देश शर्मसार हुआ है। इस कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार इस्तीफा दो का नारा भी लगाया गया। यह जुलूस भाजपा कार्यालय से चल कर प्रखंड कार्यालय तक आया जहां पक्की सड़क के किनारे पुतला दहन किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से बेलहर विधानसभा संयोजक हरेकृष्ण पांडेय,जिला उपाध्यक्ष सह बांका लोकसभा संवाद केन्द्र के प्रभारी चंदन सिंहा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रुपेश पांडेय, परशुराम ठाकुर, उषा देवी कुशवाहा,महामंत्री सुबोध यादव ,आदित्य पोद्दार, भीम चौधरी, अशोक मण्डल,पुलिस राय, उमेश गोस्वामी, तुतूल पाण्डेय शिव शंकर राय,अलखी देवी,शोभा देवी,उषा देवी,गुड़िया देवी,इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...