तेजस्वी का मना जन्मदिन

बांका:बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन चांदन प्रखंड मुख्यालय के राजद कार्यकताओं के धूमधाम से मनाया।प्रखंड राजद अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव के चित्र के सामने केक काट कर तेजस्वी यादव जिंदाबाद के जयकारे के साथ जन्मदिन मनाया इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव और राजद नेता आशुतोष कृपा मूर्ति ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नोकरी का वायदा कर एक दिन में एक लाख हजार युवाओं को शिक्षक बना कर एक नया कृतिमान बनाया है। अब बिहार के विकास का प्रण ले चुके तेजस्वी यादव कभी पीछे नही रहेंगे। उनके द्वारा जो विकास शुरू किया गया है वह लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर बैजनाथ प्रसाद यादव,बिनोद यादव,गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post